कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी

 कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी


नवीन कुमार शर्मा /आष्टा की आवाज



      

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले के समस्त नागरिको को गणतंत्र दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और जिले के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।



      शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के विभिन्न राज्य, भाषा, वेशभूषा, जातियों तथा संस्कृति को एक सूत्र में बांधा हुआ है। गणतंत्र दिवस इन्हीं संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक होने का पर्व है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !