इनरव्हील क्लब ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में व्हीलचेयर भेट की ।

 


इनरव्हील क्लब ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  में व्हीलचेयर भेट की ।

आष्टा की आवाज / नवीन कुमार शर्मा

 आष्टा। इनरव्हील क्लब ने प्रारंभ से ही ऐसे कार्य किए हैं, जिसके कारण उसकी एक अलग ही छवि है।इस संस्था का उद्देश्य को हमारी सभी बहनें मिलकर पूर्ण करती है। हमें मानव सेवा के कार्यों को करने के साथ ही दीन दुखियों की सेवा करने तथा विभिन्न धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान गरीबों के बीच पहुंच कर उन्हें वस्त्र, मिठाई एवं बच्चों को खिलोने देकर उनके चेहरे की खुशी देखकर हमें काफी संतुष्टि होती है। हमारी पहल सार्थक होती है, क्योंकि यह गरीब वर्ग अपने परिवार को जैसे तैसे लालन-पालन करता है,वह परिवार को त्यौहारों पर मिठाई, कपड़े आदि नहीं दिला पाता है।हम उनकी इस चिंता को दूर करते हुए उन्हीं के साथ त्यौहार मनाते हैं।


    उक्त बातें नगर के सेमनरी रोड़ पर स्थित शांति सरोवर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना राजेश शर्मा ने व्हीलचेयर सौंपते समय संबोधित करते हुए कहीं। श्रीमती शर्मा ने कुसुम दीदी को बताया कि पर्यावरण को सुधारने के लिए हमने पौधारोपण भी किया था।एक - एक पौधा सभी ने लगाकर संकल्प भी लिया था कि हम लगाएं गए पौधें की देखभाल कर उसे वृक्ष बनाएंगे। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध आक्सीजन मिले। शांति सरोवर आष्टा प्रभारी ब्रह्म कुमारी कुसुम दीदी ने कहा कि पहली बार कोई संस्था हमारे यहां व्हीलचेयर भेंट करने आई है।ब्रह्मकुमारी शांति सरोवर में इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद व शुभकामना देते हुए ब्रह्मकुमारी कुसुम दीदी एवं ब्रह्मकुमारी नीलिमा दीदी ने सर्वप्रथम इनरव्हील क्लब आष्टा के सदस्यों द्वारा व्हीलचेयर सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद दिया। आपकी इस अद्भुत पहल ने हमारे ब्रह्मकुमारीज केंद्र को एक नई उम्मीद दी है। यह केवल एक व्हीलचेयर नहीं, बल्कि यह उस स्नेह और करुणा का प्रतीक है जो आप समाज के प्रति रखते हैं।  आपका सहयोग उन लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा, जो शारीरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यह दान न केवल उनके लिए सहारा है, बल्कि यह दर्शाता है कि जब हम मिलकर कार्य करते हैं, तो हम असंभव को भी संभव बना सकते हैं।ब्रह्मकुमारीज एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक और आत्मिक उत्थान पर भी ध्यान देती है। मैं आप सभी से अपील करती हूँ कि इस सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए ध्यान और आध्यात्मिकता को अपने जीवन में शामिल करें। यह न केवल हमें आंतरिक शांति प्रदान करेगा,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाएगा।  आपके इस प्रेरणादायक कार्य से हम सभी को सीखने को मिलता है।इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और ऐसी संस्था से अपने आष्टा की सक्रिय महिलाओं का जुड़ाव संस्था के उद्देश्य एवं थीम को शत-प्रतिशत पूर्ण करती होगी। कुसुम दीदी ने अपने संस्थान की गतिविधियों से इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा सहित टीम को अवगत कराया। सभी ने प्रतिज्ञा की कि हम अपने में दिव्य संस्कारों का सृजन करेंगे।इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की मृदुभाषी कुसुम दीदी, नीलिमा दीदी,इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रीना राजेश शर्मा, सचिव सुनीता सोनी ,एडिटर श्रद्धा पालीवाल,जयश्री शर्मा,हेमलता सोनी,सुधा सेठिया आदि उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !