अब गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को बताएंगे नरेन्द्र मोदी की गारंटी - विधायक इंजीनियर
भाजपा ने गांव-गांव अभियान के तहत आयोजित की कार्यशाला
आष्टा की आवाज / नवीन कुमार शर्मा
आष्टा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों में विश्वास दिलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से भाजपा संगठन द्वारा गांव चलो अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान अनवरत्् रूप से 11 फरवरी तक चलेगा। इसी के चलते गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए आप सभी के बीच यह कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित हुए है।
इस आशय के विचार भाजपा द्वारा श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित गांव-गांव चलों अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यक्त किए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मौजूद थे, वहीं अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने की।
विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि गांव चलो अभियान के दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक-एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना है। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि गांव के विकास पर चर्चा के लिए भाजपा के पदाधिकारी अब गांवों में कूच करेंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। कार्यशाला में जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, रूपसिंह, जीवनसिंह मंडलोई, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, राजा कलेक्टर, मुकेश बड़जात्या, जितेन्द्र गौड़, कल्याणसिंह ठाकुर, उमेश शर्मा, संध्या बजाज, रूपेश राठौर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, पार्षद तारा कटारिया, विशाल चैरसिया, तेजपाल मुकाती, लखन पाटीदार, कोमल जैन, देवकरण पहलवान, कन्हैयालाल गेहलोत, रवि पंडिया, इरशाद अंसारी, अफसर खां आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व नपाउपाध्यक्ष धनरूपमल जैन ने किया तथा आभार सुरेश परमार द्वारा व्यक्त किया गया।