कायस्थ समाज की महिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नियुक्त
आष्टा। विगत दिनांक 24 सितम्बर 2023 केा कायस्थ समाज मंदिर के अध्यक्ष नरेश माथुर द्वारा एक मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंडल का गठन किया गया। उक्त अवसर पर श्रीमती वर्षा माथुर को अध्यक्ष एवं श्रीमती साधना सक्सेना का उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अनुभवी सदस्य चन्दादेवी माथुर, शशि माथुर, किरण माथुर, सहयोगी सदस्यो में सीमा सक्सेना, रूपा सक्सेना, नम्रता माथुर, नीता हजेला, ऋतु माथुर, डाली माथुर, सपना माथुर, रानी माथुर, आर्ची माथुर, मोनिका माथुर, संध्या माथुर, पुनम माथुर, नीता माथुर, प्रीति माथुर, अर्चना माथुर, संतोष माथुर, अंजना माथुर, कुसुम माथुर आदि महिला मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं समाज के वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया।