भैया एमपी मित्र मंडल ने किया आल इण्डिया ट्रेवल्स पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह का स्वागत
आष्टा की आवाज / नवीन कुमार शर्मा
आष्टा बीते दिवस कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की पोलाय कला में संपन्न हुई विशाल जनाक्रोश सभा में शामिल होने जा रहे प्रदेश के युवा नेता वा प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र जयवर्धन सिंह छोटे राजा साहब के पोलाय कला जाते समय स्थानीय बस स्टेंड पर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष भैय्या एम पी, और सक्रिय कार्यकर्ता औसाफअली शेखुखेडा, ने, भैय्या एमपी के प्रतिष्ठान आल इंडिया ट्रेवल्स पर अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत किया
और जयवर्धन सिंह को सांफा बांध कर पुष्प हारो से अभिनंदन किया साथ ही सभी मेहमानों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वल्पहार भी कराया।ट्रेवल्स पर हुए स्वागत समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बल बहादुर सिंह ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद भैया मियां, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शोभाल सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर मीना सिंगी, विनीत सिंगी, सोभाल सिंह ठाकुर बागैर , डाक्टर हेमंत वर्मा, महेंद्र सिंह टीपा खेड़ी , शुभम जैन, अभिजीत ठाकुर ,नंदकिशोर यादव, तौसीफुद्दीन, पूर्व पार्षद इदरीश मंसूरी, फैजुद्दीन, राजकुमार मालवीय ठाकुर प्रसाद वर्मा आदि लोग लोग मौजूद रहे।